
- Details
मत कहो अतिथि ने, आमंत्रण को, किया मना है
यह तो पूरे तंत्र की आलोचना है
यह खबर देखी नहीं पर सुबह से
क्या करोगे, इस खबर को क्या देखना है?
- Details
फिर एक बार जीत गया है बकासुर
एकचक्रा में आज शांति है
स्मशान शांति
- Details
सन्नाटा है क्यूं बरपा एक छलांग ही तो मारी है
देश छोड़के नहीं भागा, गद्दारी नहीं की है ....
सन्नाटा है क्यूं बरपा ...
- Details
आपके सेलफोन में कोई रहता है
त रा रा रा रा .. हम नहीं कहते ऍपल खुद कहता है
आपके सेलफोन में कोई रहता है
- Details
वह सत्ता पर काबिज नहीं है
फिर भी वह रावण है
नहीं दिया सोने के हिरण का झांसा जनता को
फिर भी वह रावण है
- Details
दिखी नोएड़ा के जंगलों में, दो नयी प्रजातियां
एक गोदी लोमड़ी, एक गोदी भेड़िया
- Details
पर्यावरण को समतल से देशनिकाला देकर
सत्ता का मन जब नहीं भरा
अहंकारी विकास, अपनी रौ में
पहाड़ों की ओर चल पड़ा
- Details
कानून का राज है – उन्होंने जुमला सुनाया
ग्राउंड़ रिऍलिटी ने, ठहाका लगाया
दोषी बख़्शा नहीं जायेगा, उन्होंने गरज कर बताया
ऐसे सैकड़ों हैं केस, प्यादे ने ठहाका लगाया
- Details
घड़ियाल ने आखिरकार दो आंसु बहा दिये
कम्बख्त मछलियों तुम्हे और क्या चाहिये ?
- Details
टपोरी डायलाग देखकर, दिये वाल्मिकी रोय
छद्म राष्ट्रवाद के आगे, साबुत बचा न कोय
साबुत बचा न कोय, नहीं भगवान को छोड़ा
हनुमान की जिव्हा तक को तोड़ा और मरोड़ा
- Details
सत्ता पर काबिज हो चुका बकासुर
पर इसमें उस बेचारे का क्या ही कसुर
दोषी हैं एकचक्रा नगर के अधिवासी
जिन्होंने अध्यक्ष उसे बनाया हजुर
- Details
मेरी सांसों की जांच के लिये
वे पिता-तुल्य हाथ, बार-बार
मेरे स्तनों को छूते
मेरे पेट को स्पर्श करते,
और मेरी जांघें टटोलते रहे
- Details
कल चमन था आज इक सहरा हुआ
देखते ही देखते ये क्या हुआ …..
मुझ को भ्रष्टाचार का कोई ग़म नहीं
ग़म है भ्रष्टाचार का क्यूँ चर्चा हुआ
- Details
Boycott all Chinese goods
Thundered the mighty patriots
No rush, whispered the reality
There will be many caveats